{"_id":"6198fd4649e56d492a6bf7f1","slug":"death-of-pregnant-due-to-sudden-unconsciousness-chamba-news-sml390833448","type":"story","status":"publish","title_hn":"अचानक अचेत होने से गर्भवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अचानक अचेत होने से गर्भवती की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुवाड़ी (चंबा)। भटियात विधानसभा क्षेत्र के लणोह गांव में एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान शालू (23) पत्नी चमन सिंह निवासी लणोह के रूप में हुई है। शुक्रवार शाम को वह अपने घर में काम कर रही थी कि उसी दौरान अचानक अचेत हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल चुवाड़ी ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी अस्पताल पहुंच गई।
पुलिस ने मायके और ससुराल पक्ष वालों के बयान कलमबद्ध किए। महिला की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शनिवार को चंबा मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां फोरेंसिक एक्सपर्ट विशेषज्ञों ने शव का पोस्टमार्टम किया।
अब रिपोर्ट आने के बाद ही महिला के मौत के कारणों का पता लगेगा। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।