{"_id":"5ea067348ebc3e90731e5bae","slug":"deadbody-found-in-suyul-river-chamba-news-sml331080381","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 दिनों से लापता व्यक्ति का सियुल नदी में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 दिनों से लापता व्यक्ति का सियुल नदी में मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। 21 दिनों से घर से लापता व्यक्ति का शव बुधवार को सियुल नदी किनारे मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान पृथू पुत्र सोभिया राम निवासी गांव जैथल डाकघर सलूणी के रूप में हुई है। यह एक अप्रैल को घर से लापता हो गया था। परिवारवालों ने उसे तलाशने का काफी प्रयास किया।
मगर उसका कहीं पर कोई सुराग नहीं मिला। इसको लेकर परिजनों ने पुलिस में भी शिकायत दी थी। बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि सियुल नदी किनारे एक व्यक्ति का शव मिला है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। इसके साथ ही मृतक के परिजनों को सूचना दी।
परिजनों के बयान भी पुलिस ने दर्ज कर लिए हैं। खबर लिखे जाने तक पुलिस मेडिकल कॉलेज में शव के पोस्टमार्टम प्रक्रिया को पूरा करने में जुटी रही।
इसके बाद पुलिस परिजनों को शव सौंपेगी। पुलिस ने फिलहाल मामले में आईपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि सियुल नदी में व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।