{"_id":"5e6e5e678ebc3ea4ad13f213","slug":"deadbody-found-in-siule-river-chamba-news-sml3276290153","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांजू नाला में बाईक हादसे के दूसरे सवार का शव सियूल नदी में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांजू नाला में बाईक हादसे के दूसरे सवार का शव सियूल नदी में मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांजू(चंबा)। पावर हाउस सुरंगाणी के पास सियूल नदी में एक शव बरामद किया गया है। शव की पहचान भगत राम पुत्र तेज सिंह निवासी जगरा डाकघर जसौरगढ़ तहसील चुराह जिला चंबा के रूप में हुई। सूचना मिलने के बाद सुरंगाणी पुलिस चौकी से टीम मौके पर पहुंची। टीम ने शव को कब्जे में लिया। इसके साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
गौरतलब है कि 14 फरवरी को चंबा-चांजू मार्ग पर चांजू नाला के समीप एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में दो लोग नाले में जा गिरे। बाइक सवार एक युवक का तो पुलिस ने शव बरामद कर लिया था। लेकिन दूसरे युवक की तलाश जारी थी। रविवार को सियूल नदी में ग्रामीणों ने एक व्यक्ति का शव देखा। इसकी सूचना पुलिस चौकी सुरंगाणी को दी गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। इसके साथ ही शिनाख्त के लिए भगत राम के परिजनों को बुलाया। यहां शिनाख्त होने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।