{"_id":"60ec70408ebc3ebb6750b63e","slug":"dead-body-recovered-from-baira-dam-chamba-news-sml3766822127","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैरा डैम में मिला व्यक्ति का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैरा डैम में मिला व्यक्ति का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। बैरा डैम में 35 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान प्रेम सिंह पुत्र शेर सिंह निवासी गांव वलियास के रूप में हुई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रेम सिंह दर्जी का काम करता था।
पिछले कुछ दिन से वह मानसिक रूप से परेशान था। रविवार को उसके पिता शेर सिंह उसे इलाज के लिए तीसा अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में प्रेम सिंह शौच करने के लिए रुका। उसके बाद वह अचानक लापता हो गया। पिता उसे यहां-वहां ढूंढते रहे, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। शाम को उसका शव बैरा डैम में मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए तीसा अस्पताल के शवगृह में रखा।
सोशल मीडिया पर शव की फोटो वायरल हो गई। वायरल फोटो से परिजनों ने शव की शिनाख्त की। सोमवार को मेडिकल कॉलेज में शव का पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।