{"_id":"56e058e84f1c1b29528b4568","slug":"dc-solve-the-panchyat-member-problems","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपायुक्त ने सुनीं पंचायत प्रतिनिधियों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपायुक्त ने सुनीं पंचायत प्रतिनिधियों की समस्याएं
ब्यूरो, अमर उजाला, भरमौर (चंबा)
Updated Fri, 18 Mar 2016 03:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल भरमौर में पंचायत प्रतिनिधियों की समस्याओं से रूबरू होने के लिए उपायुक्त चंबा सुदेश कुमार मोक्टा की अध्यक्षता में लघु सचिवालय भरमौर में एक बैठक हुई। इसमें पंचायत प्रतिनिधियों ने पंचायत से संबंधित समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखी।
विज्ञापन
उपायुक्त ने समस्याओं के निपटारे को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों शीघ्र इनका हल करने के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त ने कहा कि सभी पंचायतों में चलाए जा रहे कार्यों का रिकॉर्ड रखा जाए। इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि सभी पंचायतों में कोर्ट रूम जरूर लगाएं।
विज्ञापन
मनरेगा के तहत ज्यादा से ज्यादा बजट व्यय करें। खणी पंचायत के उपप्रधान ने इस मौके उपायुक्त के समक्ष यह मांग रखी कि यहां पर बीते कुछ वर्ष पहले केंद्र सरकार द्वारा एकलव्य स्कूल खोलने की घोषणा की थी। जिसके लिए जमीन भी ली जा चुकी है। लेकिन एकलव्य स्कूल का काम शुरू नहीं हो पाया है। इस मौके पर एसपी चंबा वीरेंद्र तोमर, एसडीएम भरमौर जितेंद्र कंवर समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी व पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन