फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Darkness spread for 20 hours in Jasourgarh and Diola

Chamba News: जसौरगढ़ और दियोला में 20 घंटे पसरा रहा अंधेरा

Sat, 08 Jul 2023 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 08 Jul 2023 10:31 PM IST
विज्ञापन
Darkness spread for 20 hours in Jasourgarh and Diola
चुराह (चंबा)। चुराह उपमंडल की जसौरगढ़ और दियोला पंचायतों के पांच दर्जन गांवों में 20 घंटों तक अंधेरा पसरा रहा। बिजली बंद होने से विशेषकर बीमार लोगों, स्कूली बच्चों और गृहिणियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बिजली के तारों पर पेड़ गिरने से आपूर्ति बाधित रही। शुक्रवार की रात ग्रामीणों को अंधेरे में ही गुजारनी पड़ी। शनिवार सुबह सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे विद्युत बोर्ड के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बिजली के तारों पर गिरे पेड़ को काटकर किनारे किया। इसके बाद टूटी लाइनों को दुरुस्त किया गया।
विज्ञापन

इसके बाद दोपहर एक बजे क्षेत्र में बिजली बहाल हो पाई। भारी बारिश ने अब लोगों की मुसीबतें बढ़ाना शुरू कर दी हैं। चुराह क्षेत्र की जसौरगढ़ और दियोला पंचायतों में शुक्रवार सायं 5:00 बजे बिजली बंद हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें विद्युत बोर्ड से जानकारी मिली कि बारिश के बाद बिजली के तारों पर गिरे पेड़ों के कारण चार ट्रांसफार्मरों के तहत आते क्षेत्र में अंधेरा पसर गया है जिसे सुचारु करने के प्रयास किए जा रहे हैं। आखिरकार पूरी रातभर इंतजार करने के बाद भी बिजली बहाल नहीं हो पाई।
विज्ञापन

शनिवार को एक बार विद्युत बाेर्ड प्रबंधन को बिजली गुल होने संबंधी शिकायत करने के बाद आखिरकार विद्युत बोर्ड के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर लाइन को सुचारु करवा कर दोपहर तक लोगों को राहत दी। ग्रामीणों रमेश कुमार, होशियार सिंह, जगदीश कुमार, लक्की, राज कुमार, राजीव कुमार, विनोद कुमार आदि का कहना है कि क्षेत्र में तीन दिन से हो रही बारिश से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। बोर्ड प्रबंधन को बरसात में पेश आने वाली इस प्रकार की समस्याओं के निदान के लिए पहले से ही सचेत रहना चाहिए। विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता दीवान चंद गुप्ता ने बताया कि लाइनों पर पेड़ गिरने से ऐसी समस्या उत्पन्न हुई। बहरहाल, बोर्ड कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद लाइनों को सुचारु करवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed