{"_id":"6468ffd873d8b900f20cc0d4","slug":"darkness-of-a-dozen-villages-of-rajindu-chamba-news-c-19-1-158055-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: रजिंडू के एक दर्जन गांवों का छंटा अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: रजिंडू के एक दर्जन गांवों का छंटा अंधेरा
Sat, 20 May 2023 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 20 May 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
साहो (चंबा)। ग्राम पंचायत रजिंडू के एक दर्जन गांवों में आखिरकार विद्युत सप्लाई बहाल हो गई। दैनिक समाचार पत्र अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद विद्युत बोर्ड हरकत में आया। इसके बाद बोर्ड प्रबंधन ने गांव में खराब ट्रांसफार्मर को बदलवा दिया। विद्युत आपूर्ति बहाल होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। ग्रामीणों ने विद्युत बोर्ड प्रबंधन के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। रजिंडू पंचायत के गांवों गल, बिन्नू, द्रोबी, डिकलेरी, धनग्रां, परोगा, हेरनू, बिन्नू द्वितीय, कलेई, खरगा में बीते बीस दिन तक अंधेरा ही पसरा रहा। विद्युत सप्लाई बाधित होने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली के अभाव में दिन की रोशनी में ही गृहिणियों को रात का खाना तैयार करना पड़ रहा था। विद्युत कनेक्शन होने के बावजूद ग्रामीण रातें अंधेरे में गुजारने के लिए मजबूर थे लेकनि अब खराब ट्रांसफार्मर बदलने के बाद लोगों ने राहत ली है।
उपभोक्ताओं महिंद्र सिंह, परसराम, प्रकाश चंद, तनु कुमार, कर्म चंद, अशोक कुमार, कामेश्वर, धर्मचंद, विक्की, कैलाश चंद, जोगेंद्र कुमार ने कहा कि गांव में खराब ट्रांसफार्मर को हटाकर नया ट्रांसफार्मर स्थापित करवा दिया गया है। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता प्रवेश कुमार ने बताया कि गांव में नया ट्रांसफार्मर स्थापित करवा दिया गया है।