{"_id":"691b55b7363afa200804cf15","slug":"dance-on-the-song-chal-mele-jo-chalein-garnered-applause-chamba-news-c-88-1-ssml1004-166787-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चल मेले जो चलिए... गीत पर डांस से बटोरीं तालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चल मेले जो चलिए... गीत पर डांस से बटोरीं तालियां
Mon, 17 Nov 2025 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 17 Nov 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
तेलका विद्यालय के सालाना समारोहमें नृत्य प्रस्तुत करती छात्राएं। जागरूक पाठक
तेलका (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तेलका में वार्षिक समारोह बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान इशिता, सनवी, सरोज और किरन ने चल मेले जो चलिए, होली-होली गिद्दे बिच नच पतलो, कुड़ी फट्टे चुकदी आदि गीतों पर नृत्य पेश कर धमाल मचाया।
इस कार्यक्रम में पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने मेधावियों को सम्मानित किया। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। समारोह में छात्रों ने पहाड़ी, पंजाबी और स्किट के माध्यम से विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनसे मुख्य अतिथि सहित उपस्थित अभिभावकों का खूब मनोरंजन हुआ।
विद्यालय की छात्रा सरिता, प्रिया, किरन, निहारिका, मोनिका, अनु और वर्षा ने पहाड़ी गीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। उन्होंने शिव कैलाशो के वासी, नाच मेरी घुंघरिये जैसे गीतों पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की तालियां बटोरीं।
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय के छोटे बच्चों ने भी पहाड़ी गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सबका दिल जीत लिया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य संजय शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।