फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Damaged highway riot near Mugla, danger of accident

मुगला के पास धंसा हाईवे का डंगा, हादसे का खतरा

Wed, 13 Jul 2022 10:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Damaged highway riot near Mugla, danger of accident
चंबा। चंबा-भरमौर नेशनल हाईवे पर मुगला स्थित शनिदेव मंदिर के समीप डंगा धंस गया है। इसके चलते वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वाहन चालकों का कहना है कि पिछले छह माह से डंगा धीरे-धीरे धंसता जा रहा है। अभी तक डंगे की मरम्मत के लिए सकारात्मक पहल नहीं हो पाई है। चालकों रवि कुमार, सुरेश कुुमार, योगराज, सुरेंद्र सिंह, बबलू कुमार आदि का कहना है कि डंगा धंसने के कारण सड़क का कुछ हिस्सा काफी संकीर्ण हो गया है।
विज्ञापन

हालांकि, कुछ दिन पहले यहां एनएच प्राधिकरण के मजदूरों ने पत्थर रखे थे लेकिन अब वे भी वहां से गायब हैं। ऐसे में यहां रात के समय हादसा होने का खतरा बना रहता है। चालकों ने बताया कि इससे पहले भी यहीं पर डंगा धंसा था। करीब दो साल पहले डंगे का निर्माण किया गया है लेकिन अब दोबारा यह डंगा धंस गया है। कुछ ही दिन बाद मणिमहेश यात्रा शुरू होने जा रही है। ऐसे में इस मार्ग पर वाहनों की काफी आवाजाही रहेगी। चालकों ने एनएच प्राधिकरण से मांग की है कि जल्द डंगे का निर्माण किया जाए। राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण चंबा के सहायक अभियंता विपुल पुंज का कहना है कि यह मामला ध्यान में है। कहा कि जल्द डंगे को दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed