फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Damaged building of primary school Rajera will be repaired soon

प्राथमिक पाठशाला रजेरा के क्षतिग्रस्त भवन की जल्द होगी मरम्मत

Mon, 31 Jan 2022 10:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
Damaged building of primary school Rajera will be repaired soon
प्राथमिक पाठशाला रजेरा का निरीक्षण करते सदर विधायक पवन नैयर और अन्य। - फोटो : Chamba
चंबा। राजकीय प्राथमिक पाठशाला के भवन में आई दरारों को जल्द ठीक करवाया जाएगा। यह बात सदर विधायक ने रजेरा पंचायत के निरीक्षण के दौरान कही।
विज्ञापन

उन्होंने ग्रामीणों के कहने पर स्कूल भवन का भी निरीक्षण किया। भवन की दीवारों पर दरारें नजर आईं। इसको लेकर विधायक ने तुरंत जिला प्रशासन को फोन किया और रिपेयर के लिए बजट जारी करने को कहा। इसको लेकर लोगों ने विधायक का आभार प्रकट किया। उन्होंने तीस हजार की धनराशि विधायक निधि से जारी करने भी घोषणा की। इसके बाद उन्होंने पंचायत में जाकर लोगों की समस्याएं सुनीं।

साथ ही समस्याओं का मौके पर निपटारा भी किया। उनके साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे। रजेरा पंचायत में सांसद मोबाइल एंबुलेंस सेवा के तहत निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया। इसमें 100 से अधिक लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। लोगों को जांच के बाद निशुल्क दवाइयां भी दी गईं। विधायक ने रजेरा पंचायत का निरीक्षण करने के बाद कीड़ी क्षेत्र में जाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। लोगों ने जो भी समस्याएं बताईं उन्होंने विभागों के अधिकारियों को मौके पर फोन करके उनके निदान के आदेश दिए। इस मौके पर भाजपा पदाधिकारियों के साथ पंचायत प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed