{"_id":"61cde59bcc25033c521ab8a2","slug":"dalhousie-ready-for-new-year-celebration-chamba-news-sml395183683","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल के जश्न के लिए डलहौजी तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल के जश्न के लिए डलहौजी तैयार
विज्ञापन
डलहौजी में उमड़ी पर्यटकों की भीड़।
- फोटो : Chamba
डलहौजी (चंबा)। पर्यटन स्थल डलहौजी में नव वर्ष के आगमन को लेकर प्रशासन और पुलिस विभाग ने विशेष प्लान तैयार किया है। रात दस बजे के बाद डीजे बजाने पर रोक रहेगी। हुड़दंगियों पर अंकुश लगाने के लिए 30 जवान एक समय पर ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। डलहौजी में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए वन-वे प्लान के जरिये ही वाहनों आवाजाही रहेगी।
आहला में पुलिस जवानों की टुकड़ी नाके पर रहेगी। इसके साथ ही गश्त और पेट्रोलिंग का क्रम भी बदस्तूर जारी रहेगा। सड़क किनारे यलो लाइन के बाहर वाहन खड़ा करने पर पुलिस की रिकवरी वैन उसे जब्त कर लेगी। नववर्ष के आगमन से पहले पर्यटन स्थल डलहौजी के होटलों में फुल ऑक्यूपेंसी चल रही है। होटल कारोबारियों, प्रशासन और पुलिस विभाग ने भी नव वर्ष के जश्न को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। होटलों में डीजे नाइट, मिस-मिस्टर का चयन, रैंप फायर सहित अन्य गतिविधियों का आयोजन होगा। वहीं, डलहौजी प्रशासन ने पुलिस विभाग के साथ मिलकर बस स्टैंड से लेकर गांधी चौक, सुभाष चौक से होते हुए बैलून चर्च से वापसी के लिए वन-वे सिस्टम बनाया है। वाहन चालकों को अपने वाहन यलो लाइन के भीतर ही पार्क करने होंगे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस के जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे।
होटल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष करण मोंगा ने कहा कि नव वर्ष के आगमन का जश्न शानदार तरीके से मनाने के लिए दो वर्ष बाद डलहौजी पूरी तरह से तैयार है। पर्यटन नगरी के होटल फुल हो चुके हैं। होटलों में जश्न के दौरान कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित होंगे।
विज्ञापन
एसडीएम जगन ठाकुर ने कहा कि पर्यटन नगरी में नव वर्ष के आगमन को लेकर प्रशासन और पुलिस महकमा मुस्तैद है। डलहौजी में एडिशनल फोर्स के अलावा रात दस बजे तक डीजे बजाने की अनुमति रहेगी। ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए वन-वे प्लान है। उन्होंने पर्यटकों से कोविड प्रोटोकॉल और नए वैरियंट ऑमिक्रान को देखते हुए ही जश्न मनाने का आग्रह किया है।
डीएसपी विशाल वर्मा ने कहा कि डलहौजी में नव वर्ष पर पुलिस व्यवस्था चकाचक रखने को लेकर 30 जवान एक समय पर तैनात रहेंगे। आहला में पुलिस जवान नाके पर रहेंगे। गश्त और पेट्रोलिंग भी जारी रहेगी।