फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Dalhousie packed with tourists as mercury rises in plains

Chamba News: मैदानी इलाकों में पारा चढ़ते ही डलहौजी सैलानियों से पैक

Sun, 18 Jun 2023 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 18 Jun 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Dalhousie packed with tourists as mercury rises in plains
डलहौजी (चंबा)। मैदानी इलाकों में पारा चढ़ते ही पर्यटन नगरी डलहौजी सैलानियों से पैक हो चुकी है। पर्यटन नगरी में शनिवार को ही सभी होटल पैक हो गए थे। शनिवार शाम को जो सैलानी डलहौजी पहुंचे, उन्हें वापस सात किलोमीटर पीछे मुड़कर बनीखेत के होटलों में कमरे बुक करवाने पड़े। प्रचंड गर्मी के चलते देश के विभिन्न राज्यों से सैलानी डलहौजी घूमने के लिए पहुंच रहे हैं। इसके चलते डलहौजी के सभी चौराहों में सैलानियों की चहलकदमी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

पर्यटन सीजन में इस साल की यह सबसे अधिक भीड़ मानी जा रही है। बार-बार बारिश होने से सैलानी डलहौजी का रुख नहीं कर रहे थे लेकिन पिछले तीन-चार दिन से डलहौजी और खज्जियार में सैलानियों की आमद काफी बढ़ी है। डलहौजी पहुंचने वाले सैलानी लक्कड़मंडी और खज्जियार भी पहुंच रहे हैं। इसके चलते लक्कड़मंडी और खज्जियार में भी सैलानियों की भीड़ बढ़ गई है। होटलों में एडवांस बुकिंग हो रही है। होटलों के साथ वन विभाग के विश्राम गृहों में भी सैलानी एडवांस में ऑनलाइन बुकिंग करवा रहे हैं। आगामी पांच से छह दिनों के लिए डलहौजी के विश्राम गृह एडवांस में बुक हो चुके हैं। इससे पता चलता है कि बाहरी राज्यों के सैलानी कितनी अधिक संख्या में घूमने के लिए डलहौजी पहुंच रहे हैं। डलहौजी से सैलानी टैक्सी करके बर्फ का आनंद उठाने के लिए साच पास का रुख कर रहे हैं। हालांकि अभी तक साच पास यातायात के लिए बहाल नहीं हो पाया है लेकिन सैलानी टैक्सी के जरिये सतरूंडी तक जाकर बर्फ को देखकर काफी आनंदित हो रहे हैं। आने वाले दिनों में सैलानियों की संख्या और भी बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed