फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Dalhousie hotels will get special discount on New Year

नव वर्ष पर डलहौजी के होटलों में मिलेगी विशेष छूट

Mon, 13 Dec 2021 07:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 07:27 PM IST
विज्ञापन
Dalhousie hotels will get special discount on New Year
पर्यटन नगरी डलहौजी। - फोटो : Chamba
डलहौजी (चंबा)। पर्यटन नगरी डलहौजी के होटलों में नव वर्ष पर विशेष छूट मिलने वाली है। इसके लिए होटल व्यवसायी तैयारियों में जुट गए हैं। पर्यटकों के मनोरंजन के लिए डीजे नाइट के साथ कैंप फायर और अन्य मनोरंजन की सुविधा की जा रही है। इसके अलावा पर्यटकों को होटल में ठहरने पर नव वर्ष के उपलक्ष्य पर विशेष छूट भी दी जा रही है।
विज्ञापन

सरकारी और निजी होटलों ने नए साल की पूर्वसंध्या पर होने वाले कार्यक्रमों को लेकर पैकेज बनाना शुरू कर दिए गए हैं। पर्यटन विकास निगम के होटल मणिमहेश में 31 दिसंबर को पर्यटकों के मनोरंजन के लिए डीजे नाइट का आयोजन किया जाएगा। होटल में ठहरने वाले पर्यटकों के अलावा बाहर से आने वाले कपल इस संध्या का आनंद तीन हजार रुपये में ले सकते हैं। इसमें उन्हें डिनर, सनेक्स, डीजे पार्टी और केक सेरेमनी की सुविधा मिलेगी। इसके साथ मणिमहेश क्वीन के खिताब के लिए पर्यटकों में से किसी एक भाग्यशाली को चुना जाएगा। वहीं, पर्यटकों के लिए कई प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन

पर्यटन निगम के होटल मणिमहेश के अधिकारी मनिंद्र ने बताया कि 31 दिसंबर को होने वाली डीजे नाइट के दौरान मणिमहेश प्रिंस, मणिमहेश प्रिंसेस, बेस्ट कपल, बेस्ट किड के अलावा तंबोला, लेमन डांस और अन्य कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। डलहौजी में ज्यादातर होटल इन दिनों पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए लुभावने पैकेज ऑफर कर रहे हैं। बाहरी राज्यों से नए साल का जश्न डलहौजी में मनाने वाले पर्यटक बुकिंग करवा रहे हैं। सरकारी और निजी होटलों में पर्यटक एडवांस बुकिंग करवा रहे हैं। ऐसे में होटल कारोबारियों का धंधा नए साल की संध्या में चमकने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed