{"_id":"61b75131e72fd30ef5711a96","slug":"dalhousie-hotels-will-get-special-discount-on-new-year-chamba-news-sml3932680100","type":"story","status":"publish","title_hn":"नव वर्ष पर डलहौजी के होटलों में मिलेगी विशेष छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नव वर्ष पर डलहौजी के होटलों में मिलेगी विशेष छूट
विज्ञापन
पर्यटन नगरी डलहौजी।
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डलहौजी (चंबा)। पर्यटन नगरी डलहौजी के होटलों में नव वर्ष पर विशेष छूट मिलने वाली है। इसके लिए होटल व्यवसायी तैयारियों में जुट गए हैं। पर्यटकों के मनोरंजन के लिए डीजे नाइट के साथ कैंप फायर और अन्य मनोरंजन की सुविधा की जा रही है। इसके अलावा पर्यटकों को होटल में ठहरने पर नव वर्ष के उपलक्ष्य पर विशेष छूट भी दी जा रही है।
सरकारी और निजी होटलों ने नए साल की पूर्वसंध्या पर होने वाले कार्यक्रमों को लेकर पैकेज बनाना शुरू कर दिए गए हैं। पर्यटन विकास निगम के होटल मणिमहेश में 31 दिसंबर को पर्यटकों के मनोरंजन के लिए डीजे नाइट का आयोजन किया जाएगा। होटल में ठहरने वाले पर्यटकों के अलावा बाहर से आने वाले कपल इस संध्या का आनंद तीन हजार रुपये में ले सकते हैं। इसमें उन्हें डिनर, सनेक्स, डीजे पार्टी और केक सेरेमनी की सुविधा मिलेगी। इसके साथ मणिमहेश क्वीन के खिताब के लिए पर्यटकों में से किसी एक भाग्यशाली को चुना जाएगा। वहीं, पर्यटकों के लिए कई प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा।
पर्यटन निगम के होटल मणिमहेश के अधिकारी मनिंद्र ने बताया कि 31 दिसंबर को होने वाली डीजे नाइट के दौरान मणिमहेश प्रिंस, मणिमहेश प्रिंसेस, बेस्ट कपल, बेस्ट किड के अलावा तंबोला, लेमन डांस और अन्य कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। डलहौजी में ज्यादातर होटल इन दिनों पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए लुभावने पैकेज ऑफर कर रहे हैं। बाहरी राज्यों से नए साल का जश्न डलहौजी में मनाने वाले पर्यटक बुकिंग करवा रहे हैं। सरकारी और निजी होटलों में पर्यटक एडवांस बुकिंग करवा रहे हैं। ऐसे में होटल कारोबारियों का धंधा नए साल की संध्या में चमकने वाला है।