फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Dalhousie Hotel Packs on Weekends

वीकेंड पर डलहौजी के होटल पैक

Sat, 19 Mar 2022 10:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Dalhousie Hotel Packs on Weekends
पर्यटन नगरी डलहौजी में चहलकदमी करते बाहरी राज्यों से आए पर्यटक। - फोटो : Chamba
डलहौजी (चंबा)। वीकेंड पर एक बार फिर से पर्यटन नगरी डलहौजी के सभी होटल सैैलानियों से पैक हो गए हैं। डलहौजी में कोई ऐसा होटल नहीं बचा है जहां सैलानी न ठहरे हों। इसके चलते होटल व्यवसाय से जुड़े सभी कारोबारी खुश दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले दिनों सैलानी न आने से उनके चेहरों पर जो मायूसी थी। वह अब हटने लगी है। गांधी और सुभाष चौक सैलानियों से गुलजार हैं। बड़े और छोटे कारोबारियों का धंधा चमक उठा है। शुक्रवार को होली मनाने के लिए पंजाब समेत अन्य राज्यों के पर्यटकों ने डलहौजी का रुख किया। होटलों में एडवांस बुकिंग शुरू हो गई।
विज्ञापन

शनिवार को भी यही आलम रहा। कुछ सैलानियों को होटलों में कमरा न मिलने से खज्जियार का रुख करना पड़ा तो कुछ सैैलानी वापस लौट गए। कोरोना संक्रमण की वजह से पिछले दो सालों में पर्यटन कारोबार पर गहरा असर पड़ा है। इस कारोबार से जुड़े कारोबारियों को लाखों का नुकसान हुआ है। ऐसे में पर्यटकों की भीड़ जुटने ने कारोबारियों को नुकसान की भरपाई की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटन डलहौजी स्थित 120 के करीब होटल पर्यटकों से पैक रहे। वीकेंड पर पर्यटकों की आमद बढ़ने से होटल व्यवसाय से जुड़े कारोबारियों के चेहरे भी खिल गए है।

डलहौजी होटल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष करण मोंगा, अमन महिंद्रू और दीपक ने बताया कि सैलानियों की आमद बढ़ने से कारोबार बढ़ने लगा है। आगामी दिनों में सैलानियों की भीड़ बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed