{"_id":"5e6fb1468ebc3ea82e5c616d","slug":"dalhouise-khajjiar-road-open-in-two-days-chamba-news-sml327730019","type":"story","status":"publish","title_hn":"डलहौजी-खज्जियार मार्ग दो दिनों में यातायात के लिए होगा बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डलहौजी-खज्जियार मार्ग दो दिनों में यातायात के लिए होगा बहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खज्जियार (चंबा)। डलहौजी-खज्जियार सड़क दो दिनों में बहाल हो जाएगा। इसके लिए लोनिवि ने खज्जियार और डलहौजी की तरफ से मार्ग को बहाल करने के लिए जेसीबी लगा दी है। दस दिन पहले भारी बर्फबारी होने के चलते यह मार्ग यातायात के लिए अवरुद्ध हो गया था। इसको बहाल करने के लिए स्थानीय लोग जोरशोर से मांग कर रहे थे। क्योंकि, उपरोक्त मार्ग बंद होने से डलहौजी से पर्यटक खज्जियार नहीं पहुंच पा रहे थे।
इस वजह से खज्जियार में पर्यटकों की चहलकदमी कम हो रही थी। इसका सीधा असर पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों के ऊपर हो रहा है। खज्जियार के लोगों को मुख्य व्यवसाय पर्यटन पर ही निर्भर है। इसलिए लोग उपरोक्त मार्ग को बहाल करने की मांग कर रहे हैं।
लोगों की मांग को जायज ठहराते हुए लोनिवि ने सड़क पर गिरी बर्फ को हटाने का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया है। लोनिवि के अधीक्षण अभियंता डीएस पठानिया ने बताया कि उपरोक्त मार्ग को दो दिनों में बहाल कर दिया जाएगा। इसके लिए दोनों तरफ से मशीनरी लगाई गई है।