{"_id":"5e7256638ebc3e6fec338c7b","slug":"dalhouise-bear-saw-with-her-cube-chamba-news-sml327962785","type":"story","status":"publish","title_hn":"डलहौजी कैंट के पास लकड़ी के स्टोर में दो बच्चों सहित दिखी मादा भालू,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डलहौजी कैंट के पास लकड़ी के स्टोर में दो बच्चों सहित दिखी मादा भालू,
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
डलहौजी (चंबा)। डलहौजी कैंट के साथ लगते रोहला गांव उस समय अफरा तफरी मच गई। जब गांव के घर के साथ बने स्टोर में मादा भालू दो बच्चों के साथ नजर आई। घटना बुधवार सुबह ग्यारह बजे की है। जब रोहला गांव के रहने वाले नवीन कुमार की मां ने बुधवार को घर के साथ बने लकड़ी के स्टोर का दरवाजा खोला। दरवाजा खोलते ही स्टोर के अंदर बच्चों के साथ बैठी मादा भालू गुर्राने लगी। इससे महिला डर गई और वहां से भागी।
महिला ने इसको लेकर गांव के अन्य लोगों को बताया। गांव के सभी लोगों ने इकट्ठा होकर मादा भालू को वहां से भगाने का निर्णय लिया। सभी ग्रामीण इकट्ठा होकर स्टोर के पास जाकर जोर-जोर से चिल्लाकर मादा भालू को भगाने का प्रयास करने लगे।
मादा भालू ग्रामीणों के शोर से डरकर जंगल की तरफ भाग गई। मगर वह दोनों बच्चे स्टोर में ही छोड़ गई। इसको लेकर ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंच गई। विभाग ने भालू के बच्चों को कब्जे में लिया। वहीं बच्चों को उसकी मां के हवाले करने के लिए स्थान पर रखा जाएगा।
विज्ञापन
डीएफओ डॉ. नितिन पाटिल ने बताया कि उपरोक्त स्थान पर दो बच्चों के साथ मादा भालू को देखा गया है। विभाग की ओर से भालू के बच्चों को सुरक्षित स्थान पर रखा गया है। इन बच्चों को उनकी मां से मिलाने की पूरी कोशिश जारी है।