फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   daily jam in banikhet

बनीखेत में रोजाना लग रहा जाम

Wed, 08 Dec 2021 07:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 07:45 PM IST
विज्ञापन
daily jam in banikhet
बनीखेत बाजार में जाम में फंसे वाहन। - फोटो : Chamba
बनीखेत (चंबा)। चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर बनीखेत में रोजाना जाम लग रहा है। जाम की समस्या से स्थानीय लोगों के साथ हर राहगीर परेशान है। डलहौजी और चंबा जाने वाले पर्यटक जाम में फंस रहे हैं। बुधवार दोपहर बाद भी ट्रैफिक जाम हो गया।
विज्ञापन

इसमें दर्जनों वाहन सड़क पर फंस गए। रोजाना लग रहे जाम का पुलिस विभाग और स्थानीय प्रशासन समाधान करने में असफल हो रहे हैं। ओम प्रकाश, संजय ठाकुर, शेर सिंह, नवीन कुमार, कुलदीप शर्मा, उमेश कुमार, रवि कुमार, अश्वनी कुमार और योगेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र में पहली बार सड़क पर जाम नहीं लगा है। बल्कि, रोजाना किसी भी समय सड़क पर जाम लग जाता है। इसमें दर्जनों वाहन सड़क में फंस जाते हैं।
विज्ञापन

समस्या का समाधान करने के लिए स्थानीय लोग कई बार पुलिस और प्रशासन को सूचित कर चुके हैं लेकिन, अभी तक इस दिशा में प्रशासन ने कोई भी उचित कदम नहीं उठाया है। लोग अपने वाहनों को सड़क किनारे खड़ा कर देते हैं। इससे सड़क पर जाम लग जाता है। उन्होंने प्रशासन और पुलिस से समस्या का उचित समाधान निकालने की मांग की है। डीएसपी विशाल वर्मा ने बताया कि उनके ध्यान में यह मामला लाया गया है। जल्द इसका उचित समाधान निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed