फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   DA not received even after announcement: Pensioner

घोषणा के बाद भी नहीं मिला डीए : पेंशनर

Fri, 03 Oct 2025 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 03 Oct 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
DA not received even after announcement: Pensioner
चंबा। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन चंबा की बैठक शुक्रवार को लेख राज धीमान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पेंशनरों ने कहा कि सरकार ने तीन प्रतिशत डीए देने की घोषणा तो कर दी है, लेकिन इसकी अधिसूचना अब तक जारी नहीं की गई है। इससे पेंशनरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने बताया कि मेडिकल बिलों का भुगतान भी लंबे समय से अटका है। ऐसे में उम्रभर सरकार का काम करने वाले पेंशनर अपने इलाज के लिए दिक्कतें उठा रहे हैं। जनवरी 2016 से जनवरी 2022 की अवधि के बीच सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बकाया एरियर का भुगतान नहीं किया गया है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इन मांगों को बिना विलंब पूरा किया जाए, ताकि उन्हें परेशानियों का सामना न करना पड़े। बैठक में ओम प्रकाश ठाकुर, हेम चंद, खुशहाल चंद बख्शी, भगत सिंह, एसके गुप्ता, अमर सिंह और हेम राज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed