फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   CT scan specialist will be posted in Chamba hospital soon: Saijal

चंबा अस्पताल में जल्द तैनात होगी सीटी स्कैन विशेषज्ञ की तैनाती : सैजल

Sun, 03 Apr 2022 10:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
CT scan specialist will be posted in Chamba hospital soon: Saijal
CT scan specialist will be posted in Chamba hospital soon: Saijal
चंबा। जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा संस्थान चंबा में जल्द सीटी स्कैन विशेषज्ञ का पद भरा जाएगा। इसके अलावा स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के पदों को भी जल्द भरा जाएगा। महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के पदों को भरने के लिए विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह बात स्वास्थ्य, परिवार कल्याण और आयुष मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने कही।
विज्ञापन

वे डलहौजी के सुंड़ला स्थित खेल मैदान में 25वें जनमंच में लोगों को संबोधित कर रहे थे। स्वास्थ्य मंत्री ने प्रदेश में पथ परिवहन निगम के अस्थायी तौर पर बंद रूटों पर निगम की बसें चलाए जाने के निर्देश दिए। सैजल ने कहा कि राज्य सरकार ने लोगों की समस्याओं के समाधान को लेकर जनमंच कार्यक्रम को शुरू करके जन कल्याण के प्रति वचनबद्धता को निभाया है। जनमंच आम जनता की समस्याओं के निराकरण का अनूठा माध्यम बनकर सामने आया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सरकार में सुशासन को लेकर जो निर्णय लिए उनका आमजन को लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना, मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना, गृहिणी सुविधा योजना और हिम केयर योजना समेत कई अन्य योजनाएं हैं जिनका व्यापक स्तर पर लाभ प्रदेश के सभी पात्र लोगों तक पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत पात्रता के लिए लाभार्थियों की आयु को 60 वर्ष करने के साथ आय सीमा 35 हजार से बढ़ाकर 50 हजार रुपये करने का निर्णय लिया है। दूरदराज के क्षेत्रों में सरकार प्राथमिकता के आधार पर चिकित्सकों की नियुक्ति की है। गत चार वर्षों में प्रदेश में 1700 चिकित्सकों के पदों को भरा गया है। विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में अधोसंरचना विकास के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने जनमंच में विभागों की प्रदर्शनियों का शुभारंभ कर निरीक्षण किया।
जनमंच कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित 33 मांगें जबकि 8 समस्याएं प्रस्तुत की गईं। इस दौरान जनमंच कार्यक्रम के लिए चयनित पंचायतों के अलावा अन्य क्षेत्रों से भी 27 मांगें और शिकायतें प्रस्तुत की गईं। इसके अतिरिक्त प्री जनमंच गतिविधियों के दौरान 70 समस्याएं और मांगें भी प्रस्तुत हुईं। अधिकांश मांगों का मौके पर ही समाधान किया गया। शेष मांगों को संबंधित विभाग को जल्द निपटान को भेजी गई।
इनसेट
जनमंच कार्यक्रम में बेटी है अनमोल योजना के तहत 5 लाभार्थियों को एफडीआर प्रदान की गई। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत 5 बेबी किट वितरित की गई। मुख्यमंत्री गृहणी सुविधा योजना के तहत 8 गैस कनेक्शन भी वितरित किए गए।

इनसेट
जनमंच के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा 68 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। जबकि 13 लोगों के अपंगता प्रमाण पत्र भी बनाए गए।
इनसेट
जनमंच में विधायक पवन नैयर, जिला मार्केट कमेटी अध्यक्ष डीएस ठाकुर, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा, एसडीएम स्वाति गुप्ता, सहायक आयुक्त रामप्रसाद शर्मा, जिला पर्यटन विकास अधिकारी विजय कुमार, परियोजना अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण चंद्रवीर सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कपिल शर्मा, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ओंकार सिंह, खंड विकास अधिकारी सलूणी निशी महाजन, जिला भाजपा अध्यक्ष जसवीर नागपाल समेत विभागीय अधिकारी और पंचायतीराज प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

CT scan specialist will be posted in Chamba hospital soon: Saijal

CT scan specialist will be posted in Chamba hospital soon: Saijal- फोटो : Chamba

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed