फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Crowd of patients gathered after one day off

Chamba News: एक दिन की छुट्टी के बाद उमड़ी मरीजों की भीड़

Mon, 12 Jun 2023 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 12 Jun 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
Crowd of patients gathered after one day off
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज की ओपीडी के बाहर मरीजों की सोमवार को काफी भीड़ रही। एक दिन की छुट्टी के बाद मेडिकल कॉलेज में मरीजों का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह पंजीकरण काउंटर पर मरीजों की लंबी कतारें लग गईं। ओपीडी में जैसे ही विशेषज्ञ पहुंचे तो मरीजों में धक्का-मुक्की शुरू हो गई। हरकोई इसी फिराक में नजर आया कि पहले विशेषज्ञ से अपनी जांच करवाए।
विज्ञापन

मरीजों की भीड़ को शांत करने के लिए निजी सुरक्षा कर्मी मौके पर डटे रहे। उन्होंने मरीजों को ओपीडी में एक साथ अंदर जाने से रोका और बारी-बारी से मरीजों को ओपीडी के अंदर भेजना शुरू किया। रविवार को छुट्टी होने के चलते मेडिकल कॉलेज की सभी ओपीडी बंद थीं। इसके चलते मरीज रविवार को ओपीडी की सेवाएं नहीं ले सके जबकि सोमवार को जैसे ही ओपीडी खुली तो मरीज अपना इलाज करवाने के लिए वहां जमा हो गए। यह भीड़ सुबह से लेकर शाम तक ओपीडी के बाहर लगी रही। जिन मरीजों का नंबर सबसे आखिर में था वे ओपीडी के बाहर फर्श पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। सबसे ज्यादा भीड़ बाल रोग, मेडिसिन और हड्डी रोग ओपीडी के बाहर दिखी। यहां मरीजों की इतनी ज्यादा भीड़ जुटी रही कि अन्य लोगों को वहां से गुजरने में परेशानी हुई। सुबह 10:00 से लेकर शाम 4:00 बजे तक ओपीडी के बाहर मरीजों की भीड़ कम नहीं हुई। कुछ ओपीडी 4:15 बजे तक चलती रही। चिकित्सक सभी मरीजों के स्वास्थ्य की जांच करने के उपरांत ही ओपीडी से बाहर निकले। चिकित्सा उप अधीक्षक डॉक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि रविवार की छुट्टी के चलते ओपीडी के बाहर मरीजों की इतनी भीड़ दिखी। सभी मरीजों को चिकित्सीय जांच की सुविधा मिली। ओपीडी सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में कड़े कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed