{"_id":"653fe697d7ed4d4e6509fd38","slug":"crowd-in-shops-on-karva-chauth-vehicles-kept-crawling-through-the-city-chamba-news-c-88-1-ssml1004-10989-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: करवाचौथ पर दुकानों में भीड़, शहर में रेंग-रेंग कर गुजरते रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: करवाचौथ पर दुकानों में भीड़, शहर में रेंग-रेंग कर गुजरते रहे वाहन
Mon, 30 Oct 2023 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 30 Oct 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
चंबा में करवाचौथ को लेकर खरीदारी करती महिलाऐं।संवाद
चंबा। शहर के मुख्य चौक से आगे मेडिकल कॉलेज चंबा की तरफ जाने वाला मार्ग जाम रहा। अत्यधिक भीड़ के कारण बाजार में तिल धरने को जगह न होने से लोगों को आवाजाही करने में परेशानी हुई।
बाजार स्थित विभिन्न मनियारी, मिठाई, फलों, कपड़े, गहनों की दुकानों के बाहर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए पहुंचने वाले मरीजों-तीमारदारों और अन्य वाहन कछुए की गति से गुजरते नजर आए।
सोमवार को मुख्य बाजार लोगों की भीड़ से भरा दिखा। महिलाएं विभिन्न दुकानों में जमकर खरीदारी करती नजर आईं। इतना ही नहीं, करवा चौथ व्रत में इस्तेमाल होने वाले सामान बेचने के लिए दुकानदारों के अलावा सड़क के दोनों किनारों पर रेहड़ियों पर भी सामान बेचते लोग नजर आए।
विज्ञापन
शादी के बाद पहला करवाचौथ का व्रत रखने वाली रेखा देवी, पल्लवी देवी, सरिता देवी, रितिका शर्मा, भारती देवी, अंजना कुमारी, कंचन और दीपाली ने बताया कि पति की लंबी आयु के लिए वे करवाचौथ का व्रत रखेंगी। सोमवार को शहर के मुख्य बाजार में उन्होंने जमकर खरीदारी की। बाजार में अत्यधिक भीड़ के दौरान एक से दूसरी दुकान तक पहुंचना चुनौती से कम नहीं रहा। अन्य दिनों की अपेक्षा सोमवार को शहर में भारी भीड़ देखने को मिली।
--