फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Crops washed away, apples are getting spoiled in orchards and vehicles

Chamba News: फसलें बहीं, सेब बगीचों और गाड़ियों में हो रहा खराब

Sun, 31 Aug 2025 05:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 31 Aug 2025 05:10 PM IST
विज्ञापन
Crops washed away, apples are getting spoiled in orchards and vehicles
मूसलाधार बारिश ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

चंबा। जिले के भरमौर-होली, चुराह, सलूणी, साहो, संघणी, चांजू समेत अन्य क्षेत्रों में भारी बारिश ने किसानों-बागवानों को दोहरा झटका दिया है। किसानों के खेतों में लहलहाने वाली मक्की की फसल खेतों के साथ कई जगहों पर बह गई है। वहीं, बागवानों का सेब बगीचों, गाड़ियों और घरों में सड़ने की कगार पर पहुंच गया है। कुल मिलाकर भारी बारिश ने जिला के किसानों और बागवानों की कमर तोड़ दी है।


किसानों-बागवानों में अमी चंद, अशोक कुमार, नेक राज, मुकेश कुमार, योगराज ने बताया कि पूरे वर्ष की मेहनत अब पानी में बह गई। वहीं, बागवानों ने बताया कि सेब की फसल पहले ही ओलावृष्टि और कीट रोगों से प्रभावित थी, अब भारी बारिश और भूस्खलन ने बची-खुची उम्मीद भी छीन ली। जिस कारण अब किसानों व बागवानों को भविष्य की चिंता सताने लगी है। ग्रामीणों ने सरकार व प्रशासन से मांग की है कि नुकसान का जल्द आकलन कर उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए। जिससे वे आने वाले समय में वे अपनी खेती-बाड़ी व बागवानी जारी रख सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed