फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Crop insurance documents will be given to eligible farmers in 20 days

Chamba News: पात्र किसानों को 20 दिन में दिए जाएंगे फसल बीमा के दस्तावेज

Fri, 15 Sep 2023 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 15 Sep 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
Crop insurance documents will be given to eligible farmers in 20 days
चंबा। चंबा में मेरी पाॅलिसी मेरे हाथ अभियान के दौरान 20 दिन में पात्र किसानों को फसल बीमा के दस्तावेज वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन

जिन किसानों ने मक्की या धान की फसल के लिए किसान क्रेडिट कार्ड बनाया है और बैंक से ऋण लिया है, उनकी फसल का बीमा बैंक की ओर से कर दिया जाता है। जिन किसानों ने बैंक से ऋण नहीं लिया है, वे किसान फसलों का बीमा पोर्टल या किसी भी लोक मित्र केंद्र में जाकर करवा सकते हैं। इस वर्ष 15 जुलाई से अभी तक 4452 किसानों ने मक्की और धान की फसल का बीमा करवाया है। वर्ष 2021 के खरीफ मौसम में जिले के 4744 किसानों ने 7.18 लाख का प्रीमियम देकर मक्की और धान का बीमा करवाया था। प्राकृतिक कारणों से हुए नुकसान की भरपाई के रूप में इन किसानों को 20.64 लाख का मुआवजा दिया गया था।

कृषि विभाग के कृषि विज्ञान केंद्र सरू में आयोजित किसान जागरूकता शिविर में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत मेरी पाॅलिसी मेरे हाथ के जिला स्तरीय अभियान का शुभारंभ किया गया। उपायुक्त अपूर्व देवगन मुख्यातिथि थे। उन्होंने कहा कि यह योजना बहुत लाभकारी है। उन्होंने किसानों से रबी फसलों के लिए योजना का लाभ उठाने का आह्वान किया। उपायुक्त ने पात्र किसानों को फसल बीमा के पॉलिसी दस्तावेज भी वितरित किए। शिविर में लगभग 50 किसानों ने भाग लिया। उप निदेशक कृषि डॉ. कुलदीप धीमान ने किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी भी। सभी किसानों को निशुल्क मटर के बीज वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed