{"_id":"57d432b44f1c1ba83031c26a","slug":"wife-suside-matter-hasband-on-rimand","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की आत्महत्या के बाद गिरफ्तार पति को रिमांड पर भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी की आत्महत्या के बाद गिरफ्तार पति को रिमांड पर भेजा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
Updated Sat, 10 Sep 2016 09:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजनगर में महिला की संदिग्ध मौत के मामले में गिरफ्तार आरोपी पति को न्यायालय ने चौदह दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इससे पहले न्यायालय ने आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया था। उधर टांडा में महिला के शव का पोस्टमार्टम भी हो चुका है। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले राजनगर में एक 21 वर्षीय महिला ने अपने ही घर में फंदा लगाकर जान दे दी थी। उसके बाद मृतिका के मायके वालों के बयान पर उसके पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
फिलहाल आरोपी पति पर पुलिस ने भादंसं की धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आरोपी पति के बयान के अनुसार मेल नहीं खाती है तो धाराओं में परिवर्तन भी हो सकता है। आरोपी पति ने पुलिस को बयान दिया कि उसकी पत्नी मामूली सी कहासुनी के बाद अपने कमरे को अंदर से बंद कर फंदा लगा लिया। इसका जब उसे पता लगा तो वह अपनी पत्नी को क्षेत्रीय चिकित्सालय चंबा ले आया।
विज्ञापन
उधर, डीएसपी चंबा हेडक्वार्टर बीर बहादुर ने बताया कि आरोपी पर काफी संगीन आरोप लगे हैं। इस आधार पर पुलिस जांच करने में जुटी हुई है। आरोपी चौदह दिन की न्यायिक हिरासत में है।
विज्ञापन