फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   wife suside matter, hasband on rimand

पत्नी की आत्महत्या के बाद गिरफ्तार पति को रिमांड पर भेजा

Sat, 10 Sep 2016 09:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा Updated Sat, 10 Sep 2016 09:50 PM IST
विज्ञापन

राजनगर में महिला की संदिग्ध मौत के मामले में गिरफ्तार आरोपी पति को न्यायालय ने चौदह दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इससे पहले न्यायालय ने आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया था। उधर टांडा में महिला के शव का पोस्टमार्टम भी हो चुका है।  गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले राजनगर में एक 21 वर्षीय महिला ने अपने ही घर में फंदा लगाकर जान दे दी थी। उसके बाद मृतिका के मायके वालों के बयान पर उसके पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


फिलहाल आरोपी पति पर पुलिस ने भादंसं की धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आरोपी पति के बयान के अनुसार मेल नहीं खाती है तो धाराओं में परिवर्तन भी हो सकता है। आरोपी पति ने पुलिस को बयान दिया कि उसकी पत्नी मामूली सी कहासुनी के बाद अपने कमरे को अंदर से बंद कर फंदा लगा लिया। इसका जब उसे पता लगा तो वह अपनी पत्नी को क्षेत्रीय चिकित्सालय चंबा ले आया।
विज्ञापन


उधर, डीएसपी चंबा हेडक्वार्टर बीर बहादुर ने बताया कि आरोपी पर काफी संगीन आरोप लगे हैं। इस आधार पर पुलिस जांच करने में जुटी हुई है। आरोपी चौदह दिन की न्यायिक हिरासत में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed