{"_id":"5f0a701bbce6be6fc296841ed4bb3636","slug":"water-problem-in-tisa-hospital-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसा अस्पताल में पानी की कमी से मरीज-तीमारदार परेशान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीसा अस्पताल में पानी की कमी से मरीज-तीमारदार परेशान
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
Updated Tue, 01 Dec 2015 06:27 PM IST
विज्ञापन
सिविल अस्पताल तीसा में पानी की कमी होने से मरीजों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। अस्पताल में 45 पंचायतों के लोग इलाज करवाने के लिए आते हैं। ऐसे में अस्पताल में पानी नहीं होने से मरीजों व उनके तीमारदारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
तीसा अस्पताल में रोजाना हजारों की संख्या में मरीज अपना इलाज करवाने के लिए आते हैं परंतु अस्पताल में पानी स्टोरेज सुविधा नहीं होने के कारण पानी जल्द ही खत्म हो जाता है। कई बार अस्पताल के स्टोरेज टैंकों में पानी सुबह के समय ही खत्म हो जाता है। इसके कारण मरीजों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन
ग्रामीणों रूप लाल, नरायन सिंह, चतर सिंह, चुनी लाल, प्यार चंद और राकेश कुमार ने जिला प्रशासन से गुहार लगाई है कि तीसा अस्पताल में पानी स्टोरेज की मात्रा को बढ़ाया जाए ताकि अस्पताल में आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की समस्या से नहीं जूझना पड़े। उन्होंने सरकार व जिला प्रशासन से मांग की है तीसा अस्पताल में पानी स्टोरेज के लिए बड़ी टंकियां उपलब्ध करवाई जाएं ताकि मरीजों को पानी की समस्या से नहीं जूझना पड़े।
विज्ञापन
इनसेट...
आईपीएच से की है बड़ी टंकियों की मांग : स्वास्थ्य विभाग
उधर, तीसा अस्पताल के कार्यकारी बीएमओ डॉक्टर जसवंत सिंह ने बताया कि तीसा अस्पताल में विभाग से बड़ी टंकियों की मांग की है। उम्मीद है जल्द ही व्यवस्था हो जाएगी जिसके बाद मरीजों को परेशानी नहीं होगी।
इनसेट...
स्टोरेज क्षमता कम है : आईपीएच
वहीं, आईपीएच के एसडीओ भानू प्रताप ने बताया कि तीसा अस्पताल के लिए पानी की स्पेशल सप्लाई दी हुई है परंतु अस्पताल में पानी की स्टोरेज कम होने से पानी जल्द ही खत्म हो जा रहा है। विभाग को इसके लिए कदम उठाने चाहिए।