फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   vegetable center

चार नये सब्जी एकत्रीकरण केंद्रों का हाोगा निर्माण

Fri, 05 Feb 2016 10:20 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो /अमर उजाला, चंबा Updated Fri, 05 Feb 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन

जिला मार्केट कमेटी वर्ष 2016-17 के दौरान चार नये सब्जी एकत्रीकरण केंद्रों का निर्माण करेगी। जिला मार्केट कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष नीरज नैय्यर ने बताया कि सिहुंता, भनौता, मैहला और बकाण में सब्जी एकत्रीकरण केंद्र बनाये जाएंगे। ताकि इन क्षेत्रों के किसानों को अपने उत्पाद मंडी तक पहुंचाने में लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि जिला में उप सब्जी मंडियों के निर्माण की दिशा में जिला मार्केट कमेटी काम कर रही है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देवी देहरा और लिल्ह में उप सब्जी मंडी केंद्र खोलने की प्रक्रिया चल रही है। जिला के किसानों को विपणन के नए तौर तरीकों से परिचित करवाने के मकसद से जागरूकता शिविर भी आयोजित किये जाएंगे। शिविर के दौरान विभिन्न विभागों के विशेषज्ञों को बुलाया जायेगा। उन्होंने कहा कि जिला में अनाज व्यवसायियों को लाइसेंस के तहत लाने के लिये भी पूरे प्रयास जारी है।
विज्ञापन


अभी तक 113 व्यवसायियों को लाइसेंस जारी किये जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि तुनुहट्टी स्थित मार्केट कमेटी के बैरियर पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित किये जा चुके हैं। इस अवसर पर देवेंद्र शर्मा, राजीव कौशल, महमूद अहमद, विजय कंवर, चुनी लाल, शशि शर्मा, डॉ रवि प्रकाश, सुभाष चौधरी और डॉ संजीव कुमार मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed