{"_id":"5842f5654f1c1b0c1ede9190","slug":"truck-fell-in-valley-driver-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंदला के पास खाई में लुढ़का ट्रक, चालक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कंदला के पास खाई में लुढ़का ट्रक, चालक घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
Updated Sat, 03 Dec 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। चंबा-तीसा मार्ग पर शुक्रवार रात को एक ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। इससे ट्रक चालक बुरी तरह से जख्मी हो गया। चालक को इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल चंबा में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार खेमराज पुत्र सत्य प्रकाश निवासी गांव घडेरा डाकघर जसौरगढ़ ट्रक लेकर कंदला स्थित क्रेशर से बजरी लेने जा रहा था। कंदला के पास ट्रक नियंत्रित हो गया और गहरी खाई में जा गिरा। स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को खाई से बाहर निकाला गया। इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल चंबा पहुंचाया।
विज्ञापन
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जीवानंद चौहान ने बताया कि ट्रक दुर्घटना के घायल को अस्पताल में लाया गया है। उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। फिलहाल उसकी हालत में काफी सुधार है।
विज्ञापन
डीएसपी वीर बहादुर सिंह ने बताया कि चंबा-तीसा मार्ग पर ट्रक दुर्घटना का मामला सामने आया है। पुलिस ने ट्रक चालक का बयान दर्ज कर लिया है।