फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   traffic jam in chamba

बस स्टैंड में ट्रैफिक जाम से लोग परेशान

Mon, 04 Jan 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा Updated Mon, 04 Jan 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
traffic jam in chamba

 चंबा बस स्टैंड में रोजाना घंटों जाम लगने से लोग परेशान हो गए हैं। भरमौर चौक से बस स्टैंड तक रोजाना जाम लग रहा है। यातायात पुलिस  ट्रैफिक जाम को रोकने में असमर्थ हो रही है। बस स्टैंड के पास लगने वाले जाम में कई बार 108 एंबुलेंस फंस चुकी है।

विज्ञापन


इस दौरान मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने में एंबुलेंस को पांच मिनट के रास्ते पूरा करने में आधे घंटे का समय लगा।  इसके बावजूद भी यातायात पुलिस ट्रैफिक जाम की समस्या को खत्म करने में कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है।
विज्ञापन



स्थानीय निवासी अजय कुमार, रोशन लाल,  प्यार चंद, अभिषेक, योग राज, नागेश कुमार, संजीव कुमार, राजेश कुमार और  धर्मपाल ने बताया कि चंबा में ट्रैफिक जाम की समस्या से आम जनता काफी परेशान हो चुकी है। भरमौर चौंक से लेकर बस स्टैंड तक हमेशा ही ट्रैफिक जाम लगा रहता है। इसके कारण कई बार लोगों को पैदल ही भरमौर चौंक से बाजार जाना  पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 इसके अलावा शहर के अन्य स्थानों पर भी ट्रैफिक जाम की समस्या पेश आ रही है लेकिन पुलिस प्रशासन ट्रैफिक जाम की समस्या को दूर करने में विफल हो रहा है। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक लाइटें कई सालों से खराब पड़ी हुई हैं लेकिन प्रशासन की ओर से अभी तक इन लाइटों को ठीक नहीं करवाया गया।  इसके कारण भी ट्रैफिक जाम की समस्या पेश आ रही है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि शहर में पेश आ रही ट्रैफिक जाम की समस्या को खत्म करने के लिए उचित कदम उठाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed