{"_id":"db7e072a231271faeb013ad59933428b","slug":"tourist-in-khajiyar-chamba-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खजियार में ऑफ सीजन का लुत्फ लेने पहुंच रहे पर्यटक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खजियार में ऑफ सीजन का लुत्फ लेने पहुंच रहे पर्यटक
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
Updated Mon, 16 Nov 2015 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यटन की दृष्टि से अहम चंबा जिला के ऐतिहासिक पर्यटन स्थल खजियार में इन दिनों पर्यटकों की चहलकदमी बढ़ गई है। ठंड के साथ खजियार में पर्यटकों की इस बढ़ती आमद से होटल कारोबारियों के चेहरों पर भी रौनक है।
विज्ञापन
आमतौर पर खजियार में नवंबर से ऑफ सीजन शुरू हो जाता है और क्रिसमस या नए साल के उपलक्ष्य पर चुनिंदा पर्यटक ही यहां पहुंचते हैं लेकिन इस बार पर्यटकों की आवाजाही लगातार बनी हुई है। खासतौर पर छुट्टी वाले दिनों में पंजाब व आसपास के इलाकों के पर्यटक ज्यादा पहुंचते हैं।
विज्ञापन
खजियार पहुंचे पर्यटकों दिल्ली से कमलेश, पंजाब से अमृतपाल, जम्मू से शबीना, कबीर, ललित व याकूब ने बताया कि खजियार का मौसम काफी खुशनुमा है और यहां एक बार आने के बाद बार-बार आने के लिए मन करता है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि वे आगामी करीब एक सप्ताह तक खजियार व डलहौजी में ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस दौरान उन्हें बर्फबारी देखने का मौका मिलेगा।