फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   sucide in parel

आधी रात को परेल पुल से कूद गया युवक, लापता

Sat, 13 Aug 2016 05:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा) Updated Sat, 13 Aug 2016 05:26 PM IST
विज्ञापन
चंबा-पठानकोट मार्ग पर शुक्रवार देर रात करीब एक बजे परेल पुल से 23 वर्षीय युवक ने रावी नदी में छलांग लगा दी। रावी के तेज बहाव में युवक लापता हो गया है। बताया जा रहा कि युवक मानसिक रूप से परेशान था। घटना के बाद पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सुल्तानपुर चौकी प्रभारी मनोज वालिया ने बताया कि युवक ने परेल पुल पर खड़े होकर पहले अपने परिजनों को फोन पर सूचना दी और जब वे पुल पर पहुंचे ही थे तो युवक उनके सामने रावी में कूद गया। युवक के नदी में छलांग लगाने की सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। साथ ही नदी के किनारे-किनारे युवक की तलाश शुरू कर दी। लेकिन शनिवार शाम तक पुलिस को युवक का कुछ भी पता नहीं लग पाया।
विज्ञापन


मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी वीर बहादुर सिंह ने बताया कि परेल पुल के पास एक युवक ने रावी नदी में छलांग लगा दी। जिसकी पुलिस शुक्रवार रात से तलाश कर रही है। युवक की पहचान सौरभ अरोड़ा पुत्र राम अरोड़ा निवासी मोहल्ला सुल्तानपुर तहसील चंबा के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि युवक को तलाशने के लिए पुलिस टीम भरपूर प्रयास कर रही है। युवक के नदी में कूदने के पीछे क्या कारण रहे हैं, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed