{"_id":"58a088974f1c1b5a33d840d0","slug":"seven-boys-arrested-with-stolen-bike","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की तीन बाइकों के साथ धरे सात युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी की तीन बाइकों के साथ धरे सात युवक
ब्यूरो, अमर उजाला, सिहुंता (चंबा)।
Updated Sun, 12 Feb 2017 09:38 PM IST
विज्ञापन
arrested
- फोटो : arrested
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुवाड़ी के तुन्नुहट्टी बैरियर में शनिवार शाम को सात युवकों को चोरी की तीन बाइकों के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बाइकें बद्दी से चुराई गई थीं और चंबा में बेचने के लिए ले जाई जा रही थीं। चेकिंग के दौरान बैरियर पर युवक बाइकों के दस्तावेज नहीं दिखा पाए।
विज्ञापन
कड़ाई से पूछताछ करने पर युवकों ने सच्चाई उगल दी। युवकों को बद्दी पुलिस के हवाले कर दिया गया है। आरोपी युवकों में दो चंबा के, एक कुल्लू, दो बिहार, एक हरियाणा और एक उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। सभी आरोपी बद्दी में स्थित निजी कंपनियों में नौकरी करते हैं।
विज्ञापन
आरोपियों में चंबा के लवलेश कुमार व लव कुमार, संजीव कुमार कुल्लू से, मोहित और अमित कुमार बिहार से, सुशील कुमार उत्तर प्रदेश से और जसवीर सिंह हरियाणा का रहने वाला है।
विज्ञापन
सातों युवक बद्दी से बाइक चुराकर चंबा बेचने जा रहे थे। सभी युवक बाइकों पर ही सवार थे। एक बाइक पर तीन युवक बैठे थे। इस पर पुलिस ने उन्हें चेकिंग के लिए रोका। उनसे कागजात मांगे लेकिन वे दिखा नहीं पाए। इसको लेकर पुलिस को उनके ऊपर शक हुआ।
पुलिस ने उनके साथ सख्ती बरतते हुए बाइकों के बारे में पूछताछ की। इसमें सभी युवकों ने पुलिस को बताया कि वे बद्दी से बाइकों की चोरी करके चंबा बेचने के लिए जा रहे थे। इस पर पुलिस ने बद्दी पुलिस से संपर्क किया तो पता चला कि तीन बाइक चोरी होने की प्राथमिकी दर्ज है। सभी आरोपियों ने पुलिस ने रविवार को बद्दी पुलिस के हवाले कर दिया। अब बद्दी पुलिस ही कार्रवाई करेगी।
...............
बद्दी पुलिस को सौंपे आरोपी : डीएसपी
डीएसपी डलहौजी सागर चंद शर्मा ने बताया कि शनिवार को पुलिस ने तुन्नुहट्टी बैरियर के पास सात युवकों को तीन चोरी की हुई बाइकों के साथ पकड़ा था। इन्हें रविवार को बद्दी पुुलिस के हवाले कर दिया गया। आगे की कार्रवाई बद्दी पुलिस करेगी।
000