{"_id":"57aa0fd14f1c1bf05dee45f3","slug":"pwd-beldar-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरमौर में पत्थर लगने से लोनिवि के बेलदार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भरमौर में पत्थर लगने से लोनिवि के बेलदार की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
Updated Tue, 09 Aug 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूस्खलन के क्षतिग्रस्त डंगे के निर्माण में जुटे बेलदार की भरमौर के दिनकर में पत्थर लगने से मौत हो गई है। बेलदार की पहचान सफरो राम पुत्र भीखम राम निवासी लाहल के रूप में हुई है। लोक निर्माण विभाग में कार्यरत बेलदार मंगलवार को भरमौर-गरीमा मार्ग पर डंगे के निर्माण में जुटा था।
विज्ञापन
पहाड़ी के ठीक नीचे चल रहे इस निर्माण पर अचानक पत्थरों की बरसात शुरू हो गई। इस बीच एक भारी पत्थर सफरो राम पर आकर गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद अन्य मजदूर सफरो राम को भरमौर अस्पताल ले आए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया।
विज्ञापन
हादसे की पुष्टि खणी पंचायत प्रधान अंजू देवी ने की है। उन्होंने बताया कि सड़क पर हुए हादसे के बारे में स्थानीय लोगों ने उन्हें सूचना दी थी। जिसके बाद वे मौके पर पहुंची और उन्होंने पुलिस को इस मामले की जानकारी दी। बेलदार सफरो राम की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। उन्होंने प्रदेश सरकार व लोक निर्माण विभाग से प्रभावित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन