{"_id":"4bfd9425422987b0d234c8d480d6d864","slug":"people-demands-for-road-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरवाली से जटोता तक सड़क बनाने की मांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धरवाली से जटोता तक सड़क बनाने की मांग
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा, सलूणी
Updated Thu, 14 Jan 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धरवाली से जटोता तक सड़क बनाने की मांग की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत सलूणी की आधा दर्जन से अधिक गांव के लोगों को इस सड़क के बनने से लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
ग्रामीण सुरिंद्र सिंह, लाल चंद, जोधा राम, अशोक कुमार, देश राज, चमन सिंह, चुमारू राम, जगदीश कुमार, टेक चंद और चैन सिंह ने बताया कि सड़क सुविधा नहीं होने के कारण लोगों को खच्चरों पर ही अपना सामान ढोना पड़ रहा है। इसके अलावा गांव में अगर कोई बीमार हो जाता है तो उसे पीठ पर लाद कर मुख्य सड़क तक लाना पड़ता है। ऐसे में मरीज को अस्पताल तक पहुंचाने में काफी संघर्ष करना पड़ता है।
विज्ञापन
इस सड़क के बनने से जटोता, ब्रह्म, धरवाली, मुकलाला, टप्पर, डभियुंडा, किलोड़ी, दिखनार, रोलका, शिशसिल, टैकूणी और बणी के गांववासियों को फायदा होगा। इस सड़क की कुल लंबाई करीब छह किमी है। इस बारे में जब लोनिवि के अधिशाषी अभियंता डीएस पठानिया से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सड़क बनाने के लिए वन विभाग की अनुमति मांगी गई है। जैसे ही अनुमति मिलेगी सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन