{"_id":"9cbfd1f504ca8898d8140d3350f7d87b","slug":"panchyat-election-name-cut-of-voter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खजुआ और पियुहरा में वोटर लिस्ट से कटे ग्रामीणों के नाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खजुआ और पियुहरा में वोटर लिस्ट से कटे ग्रामीणों के नाम
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
Updated Mon, 14 Dec 2015 07:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत खजुआ और पियूहरा के ग्रामीण वोटर लिस्ट से नाम काटे जाने पर उपायुक्त एम सुधा देवी से मिले। ग्रामीणों अनिल कुमार, गीतो देवी, नर सिंह व सरोज कुमारी ने बताया कि तीसा विकास खंड की ग्राम पंचायत खजुआ की निवासी गीतो देवी का नाम वोटर लिस्ट से गायब है। इसके कारण गीतो देवी पंचायत के चुनाव लड़ने से महरूम रह जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने उपायुक्त एम सुधा देवी से गुहार लगाई है कि गीतो देवी को वोटर लिस्ट में शामिल किया जाए ताकि गीतो देवी पंचायत चुनाव लड़ सके। इसके अलावा ग्राम पंचायत पियूहरा की सरोज कुमारी का भी वोटर लिस्ट से नाम कट गया है। इसके कारण वह भी पंचायत चुनाव नहीं लड़ सकती। सरोज कुमारी ने वार्ड पंच के चुनाव लड़ने के लिए पूरी तैयारी कर रखी थी लेकिन वोटर लिस्ट से नाम कट होने से उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया है।
विज्ञापन