{"_id":"a2b711bbe30788f1440a0b2f6b76fe1b","slug":"panchyat-election-hindi-news-82","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा की 79 पंचायतों में आज होगा मतदान, प्रक्रिया पूरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंबा की 79 पंचायतों में आज होगा मतदान, प्रक्रिया पूरी
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
Updated Mon, 04 Jan 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायतीराज चुनाव के आखिरी दौर की चुनावी प्रक्रिया मंगलवार को पूरी होगी। इस दौर में चंबा जिला की 79 पंचायतों में मतदान होगा। पंचायतीराज विभाग ने इस दौर की सफलता के लिए पूरी तैयारियां की हैं। आखिरी दौर में चंबा ब्लॉक की 13, तीसा की 15, मैहला की 14, भटियात की 23 और सलूणी की 14 पंचायतों में मतदान की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इन सभी पंचायतों में जिला परिषद व बीडीसी के उम्मीदवारों का फैसला भी मत पेटियों में बंद हो जाएगा।
विज्ञापन
बीडीसी व जिला परिषद की मतगणना के लिए सात जनवरी का दिन तय किया गया है। इसी दिन सभी 18 जिला परिषद वार्डों के उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला भी होगा। जिला में पांगी और भरमौर में एक-एक वार्ड के लिए मतदान हो चुका है। जबकि भरमौर की गैरजनजातीय इलाके की सात पंचायतों में मतदान निचले इलाकों के साथ पूरा हुआ है।
विज्ञापन
जिला में बीडीसी के कुल 106 पद हैं। इनके लिए 506 उम्मीदवार मैदान में हैं। इन सभी के भविष्य का फैसला सात जनवरी को होगा। उधर, जिला पंचायतीराज विभाग के अधिकारी एमएस नेगी का कहना है कि पंचायतीराज चुनाव के अंतिम चरण को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली र्गईं हैं। सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि परिणामों के पल-पल अपडेट के लिए सूचना केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों में हर तरह की जरूरी जानकारी जिला के बड़े अधिकारियों तक कुछ ही देर में पहुंच सकेगी। उन्होंने बताया कि आखिरी दौर की चुनाव प्रक्रिया पूरी करवाने के लिए विभाग तैयार है।
विज्ञापन