{"_id":"61cf01ec56e933496c44cd19b5dec781","slug":"panchyat-election-hindi-news-80","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने 53 चालान कर वसूला 12 हजार रुपये जुर्माना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने 53 चालान कर वसूला 12 हजार रुपये जुर्माना
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
Updated Sat, 02 Jan 2016 08:07 PM IST
विज्ञापन
चंबा में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कड़ा रुख अपनाना शुरू कर दिया है। पुलिस की ओर से रोजाना मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किए जा रहे हैं। इन चालानों में पुलिस हजारों रुपये जुर्माना भी वसूल कर रही है।
विज्ञापन
शनिवार को पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विभिन्न स्थानों पर नाके लगाए। इस दौरान पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत 53 चालान किए। साथ ही 12 हजार रुपये जुर्माना भी वसूला गया।
विज्ञापन
डीएसपी वीर बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान छेड़ा हुआ है। इस अभियान के तहत रोजाना विभिन्न स्थानों पर पुलिस की ओर से नाके बंदी की जा रही है जिसमें ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके चालान काटे जा रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से चलाए गए इस अभियान से शहर में यातायात व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है। इसके अलावा पुलिस ने सरेआम कश लगाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई अमल में लाई जिसमें पुलिस ने कोटपा के तहत पांच चालान काटे। साथ ही सात सौ रुपये जुर्माना भी वसूल किया।