{"_id":"a5134c3d5c45380bf8cbb5affe87e413","slug":"panchyat-election-hindi-news-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरमौर के 41 वार्डों में निर्विरोध चुने गए पंचायत सदस्य","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भरमौर के 41 वार्डों में निर्विरोध चुने गए पंचायत सदस्य
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
Updated Mon, 16 Nov 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनजातीय क्षेत्र भरमौर की अलग-अलग पंचायतों के 41 वार्ड में बिना चुनाव के ही वार्ड सदस्य का चयन हो गया है। इन वार्ड में आपसी सहमति से चुनाव संपन्न हुए हैं। इन सभी वार्ड में अब चुनाव प्रक्रिया नहीं होगी और सर्व सहमति से चुने गए सदस्यों को अन्य सदस्यों के साथ ही शपथ दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
भरमौर में सर्वसहमति बनने को एक बड़ी कड़ी के रूप में देखा जा रहा है। फिलहाल भरमौर में 29 पंचायतों में चुनाव होने हैं, जिसमें से देर शाम तक 27 पंचायतों की स्थिति साफ हो गई थी। जबकि तुंदाह और कुगती पंचायत में दूरसंचार की कमी की वजह से प्रशासन का संपर्क नहीं हो पाया। 27 पंचायतों में प्रधान पद के लिए 208 लोगों ने नामांकन दाखिल किए थे, जिसमें से 55 उम्मीदवारों ने मैदान छोड़ दिया है। अब इनमें 153 उम्मीदवारों के बीच सीधा मुकाबला होगा।
विज्ञापन
जबकि उपप्रधान के लिए 192 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए थे, जिसमें से 45 ने नाम वापस ले लिया। अब 147 उम्मीदवार ही मैदान में बाकी रह गए हैं। 27 पंचायतों में 399 उम्मीदवारों ने वार्ड सदस्य के लिए नामांकन दाखिल किए थे। इसमें से 46 ने नाम वापस ले लिया है। अब इन पंचायतों में 353 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 27 नवंबर को होगा।
विज्ञापन
उधर, एसडीएम भरमौर जितेंद्र कंवर ने 41 वार्ड सदस्यों के सर्वसहमति से चुने जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि भरमौर के 41 वार्डों में निर्विरोध निर्वाचन एक बड़ा कदम है और इसका असर निचले इलाकों में होने वाले चुनावों में भी नजर आएगा। वहां भी लोग सर्वसहमति बनाने के लिए प्रयास करेंगे।