फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   panchyat election

चंबा में 79 पंचायतों में आज डाले जाएंगे वोट, इंतजाम पूरे

Sat, 02 Jan 2016 07:55 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा Updated Sat, 02 Jan 2016 07:55 PM IST
विज्ञापन
panchyat election

 पंचायतीराज चुनाव के दूसरे चरण में रविवार को जिला भर की 79 पंचायतों में मतदान होगा। इनमें खंड विकास चंबा की 13, भटियात की 23, मैहला की 14, सलूणी की 14 और तीसा की 15 पंचायतें शामिल हैं। इन सभी पंचायतों में मतदान की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए जरूरी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं।

विज्ञापन



 मतदान केंद्र के लिए स्टाफ पहली जनवरी को ही रवाना हो गया था। सभी पंचायतों में प्रधान, उपप्रधान व वार्ड सदस्यों के पदों की गिनती पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही देर रात तक होगी। जबकि जिला परिषद व बीडीसी सदस्यों की मत पेटियां जमा कर ली जाएंगी। बीडीसी व जिला परिषद की मतगणना सात जनवरी को पूरी होनी है।
विज्ञापन




 इन सभी केंद्रों में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों में सुरक्षा कर्मियों को तैनात कर दिया गया है। यह सभी सुरक्षाकर्मी मतदान के बाद मतगणना केंद्र की सुरक्षा में तैनात रहेंगे। चंबा में पहले चरण में 80 पंचायतों में चुनाव हुए हैं। जबकि आगामी दोनों चरणों में 79-79 पंचायतों में वोट डाले जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायतीराज विभाग अधिकारी एसएम नेगी ने मतदान के लिए सभी केंद्रों पर मतदान अधिकारियों के पहुंचने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सभी उपमंडलों व खंडों में सूचना केंद्र स्थापित किए गए हैं।
इनसेट...
सुबह सात बजे शुरू होगा मतदान : डीसी
उधर, उपायुक्त एम सुधा देवी का कहना है कि मतदान के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी मतदान केंद्रों में मतपेटियां पहुंच चुकी हैं। देर रात तक सभी मतदान केंद्रों से परिणाम सामने आ जाएंगे। सुबह सात बजे से मतदान शुरू होगा और दोपहर बाद तीन बजे तक वोट डाले जा सकेंगे।

 इनसेट...
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं : एसपी
वहीं, पुलिस अधीक्षक विरेंद्र तोमर का कहना है कि सुरक्षा के कड़े इंतजाम मतदान के दौरान किए गए हैं। संवेदनशील व अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर पुलिस की कड़ी नजर है। कोई भी संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर पुलिस कर्मियों को सीधी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed