{"_id":"fc2611d380356f2fab06e268a8cdbb3c","slug":"panchyat-election-hindi-news-62","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुराह में रद्द हुए पांच प्रधान और ग्यारह वार्ड सदस्यों के आवेदन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चुराह में रद्द हुए पांच प्रधान और ग्यारह वार्ड सदस्यों के आवेदन
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
Updated Sun, 20 Dec 2015 06:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायतीराज चुनाव के तहत चुराह घाटी में भरे गए नामांकन पत्रों में से पांच पंचायत प्रधान पद के दावेदार और ग्यारह वार्ड मेंबर पद के दावेदारों के पर्चे रद्द घोषित किए गए हैं। इनमें चरड़ा, कोहाल, खजुआ, सनवाल और जुनांस पंचायत से पंचायत प्रधान के पद पर आवेदन करने वाले एक-एक प्रत्याशी शामिल हैं। जबकि इन्हीं पंचायतों में से कुल ग्यारह वार्ड सदस्यों के पर्चे भी रद्द घोषित किए गए हैं।
विज्ञापन
पंचायतीराज चुनाव अधिनियम के तहत इन सभी पर अवैध कब्जे, डिपो होल्डर होने और इनके आवेदन पत्र में त्रुटि रहना कारण बताया गया है। ऐसे में इस बार पंचायत चुनाव के रणकुंभ में यह नकारे गए प्रत्याशी जोर आजमाइश नहीं कर पाएंगे। यह जानकारी देते हुए बीडीओ तीसा सन्नी शर्मा ने बताया कि नियम के तहत ही इस कार्रवाई को किया गया है।
विज्ञापन