फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   panchyat election

चंबा नप अध्यक्ष पर महिला आरक्षण के बाद खास हुई पांच सीटें

Sat, 19 Dec 2015 07:22 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा Updated Sat, 19 Dec 2015 07:22 PM IST
विज्ञापन
panchyat election

 नगर परिषद चंबा में इस बार मुकाबला रोचक हो गया है। अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित होने के बाद पांच वार्डों की अहमियत खास हो गई है। यह पांचों वार्ड महिला ओपन के लिए आरक्षित हैं और इन वार्ड में से चुनाव जीतकर आने वाली कोई एक महिला अगले पांच साल तक चंबा नगर परिषद पर राज करेगी।

विज्ञापन



नगर परिषद चंबा में कुल ग्यारह वार्ड हैं और इनमें से चौंतड़ा, जनसाली, जुलाहकड़ी, हरदासपुरा व चौगान वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इस बार अध्यक्ष पद के चुनाव सीधे नहीं हो रहे हैं और जो पार्षद चुनाव जीतकर आएंगे वो ही अध्यक्ष का भी फैसला करेंगे।
विज्ञापन



 नगर परिषद में पिछले कई सालों से कांग्रेस का ही राज रहा है और यहां भाजपा को एकाध सीट पर ही जीत मिलती रही है। पिछले चुनाव पार्टी चुनाव चिन्ह पर हुए थे। हालांकि उस दौरान सहानुभूति की लहर में अध्यक्ष पद पर आजाद उम्मीदवार चुनाव जीतने में कामयाब रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन चुनावों में भी भाजपा को सिर्फ हटनाला वार्ड में ही सीधी जीत मिली थी। हालांकि इस बार मुकाबला दोबारा भाजपा और कांग्रेस के बीच ही होना है लेकिन पार्टी चुनाव चिन्ह के बगैर हो रहे चुनावों को मुद्दा बनाकर एक से ज्यादा कांग्रेसी भी अध्यक्ष पद वाली सीट से प्रत्याशियों को उतार सकते हैं। ऐसे में इन पांचों वार्ड में मुकाबला रोचक हो सकता है। इसके अलावा अन्य वार्ड से चुनाव जीतने वाले उम्मीदवार सिर्फ प्रत्याशी के तौर पर ही रहेंगे। सिर्फ एक अन्य का चुनाव उपाध्यक्ष पद के लिए होना है और यह सीट पुरुष के लिए आरक्षित है लेकिन उपाध्यक्ष को शक्तियां न होने की वजह से इस पद पर कोई लड़ाई फिलहाल नहीं है।

 इनसेट..
26 दिसंबर से शुरू होंगे नामांकन : एसडीएम
उधर, एसडीएम चंबा बचन सिंह का कहना है कि नगर परिषद चुनाव की रूपरेखा तय कर दी गई है। 26 दिसंबर से नामांकन भरने का दौर शुुरू हो जाएगा। जबकि दस जनवरी को मतदान होगा और इसी दिन सभी वार्डों का फैसला भी आ जाएगा। प्रशासन ने चुनाव को संपन्न करवाने के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed