{"_id":"440278c97eabdf23d6d468f4ee4c98e3","slug":"panchyat-election-hindi-news-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरमौर में चुनाव परिणाम के बाद पसरा सन्नाटा, पलायन कर गए लोग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भरमौर में चुनाव परिणाम के बाद पसरा सन्नाटा, पलायन कर गए लोग
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
Updated Sun, 29 Nov 2015 10:00 PM IST
विज्ञापन
कबायली क्षेत्र भरमौर में सर्दियों के दौर की चुनावी तपिश ठंडी होने के बाद लोगों ने निचले क्षेत्रों में पलायन शुरू कर दिया है। भरमौर में चौबीस घंटे बाद पूरा इलाका खाली हो गया है।
विज्ञापन
यहां के विजेता पंचायत प्रतिनिधियों की टोलियों ने औपचारिक जीत रैलियां निकालकर सीधे निचले क्षेत्रों की ओर रुख कर लिया है, जहां से यह मतदान प्रक्रिया में भाग लेने के लिए आए थे। ऐसे में अब यह नए विजेता पंचायत प्रतिनिधि सर्दियां खत्म होने के बाद ही भरमौर के विकास कार्य में सक्रिय भूमिका अदा कर पाएंगे। जबकि अब यह प्रक्रिया आगामी पंचायतीराज चुनाव तक परंपरा की तरह जारी रहेगी।
विज्ञापन
आलम यह है कि दिसंबर माह के समाप्त होने तक भरमौर के ऊपरी क्षेत्रों की रिहायशी बस्तियां जहां पूरी तरह से खाली हो जाएंगी, तो वहीं भरमौर में कुछेक सरकारी विभागों में कार्य करने वालों के अलावा यहां के वातावरण में ढल चुके चंद कबायली लोग ही रह जाएंगे, जोकि आगामी बसंत तक जैसे-तैसे करके यहां के निष्ठुर ठंडे मौसम की तकलीफों को झेलेंगे। इसके बाद ही एक बार फिर से बसंत के रंग के साथ भरमौर में सर्दियों की कैद से जनजीवन आजाद हो पाएगा।
विज्ञापन