{"_id":"98df533d127ed7c8ff72ab49d87a1858","slug":"panchyat-election-hindi-news-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव में उभर कर नहीं आया भरमौर का कोई बड़ा मुद्दा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंचायत चुनाव में उभर कर नहीं आया भरमौर का कोई बड़ा मुद्दा
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
Updated Tue, 24 Nov 2015 07:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल भरमौर में पंचायतीराज चुनाव 2015 में कहीं भी ऐसा देखने को नहीं मिल रहा है कि चुनाव में खड़े प्रत्याशियों की ओर से अपनी-अपनी पंचायत व क्षेत्र के लिए कोई विकासात्मक नजरिया प्रस्तुत किया हो।
विज्ञापन
अक्सर प्रचार प्रसार सामग्री में भी ज्यादातर प्रत्याशी विकास की बात करने की जगह अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने की बात कर रहे हैं। ऐसे में छब्बीस नवंबर को मतदाता भी किस उम्मीदवार के सिर पर सेहरा बांधते हैं यह देखना और जानना बेहद रोमांचक होगा।
विज्ञापन
भरमौर में बीते चुनाव का आकलन करें तो प्रत्याशियों की ओर से क्षेत्र की तरक्की व पंचायत के विकास के लिए लगातार प्रचार प्रसार सामग्री के माध्यम से घोषणा की जाती थी लेकिन इस बार राजनीति विकास पर हावी होने के चलते इस बार के पंचायत चुनाव में विकास और तरक्की का मुद्दा कहीं नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन
पंचायतीराज चुनाव में इस बार इतने ज्यादा उम्मीदवार अलग अलग पदों के लिए खड़े हैं कि मतदाता भी इस दुविधा में हैं किसके पक्ष में मतदान करें। कई-कई उम्मीदवार प्रदेश के अंदर सत्तारूढ़ दलों का सहारा ले रहे हैं तो कई अपनी ईमानदार छवि से मतदाताओं को रिझाने का पूरा प्रयास कर रहे हैं।