फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   panchyat election

भरमौर में 29, 889 मतदाता करेंगे मतदान

Mon, 23 Nov 2015 07:24 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा Updated Mon, 23 Nov 2015 07:24 PM IST
विज्ञापन
panchyat election

उपमंडल भरमौर में पंचायतीराज चुनाव मतदान की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे चुनावी सरगर्मियां भी तेज हो गई हैं। पंचायतीराज चुनाव के तहत प्रधान, उपप्रधान, बीडीसी व वार्ड पंच के अलावा जिला परिषद की दो सीटों के लिए जोर आजमाइश शुरू हो गई है।

विज्ञापन




भरमौर के कोने-कोने में प्रत्याशी अपने पक्ष में मतदान करवाने के लिए मतदाताओं से अपील कर रहे हैं। पिछली बार साल 2010 में हुए पंचायतीराज चुनावों की अपेक्षा इस बार हर पंचायतों के अंदर खामोशी साफ दिख रही है। पहले प्रत्याशी अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए दल बल के साथ चक्कर काटते थे लेकिन इस बार चुनाव में एक दो पंचायतों के छोड़ कर बाकी कहीं पर भी चुनाव प्रचार अभियान का कोई असर नहीं दिखाई पड़ रहा है।
विज्ञापन




पूलन में ग्यारह, घरेड़ में दस, चौबिया व कुगति में नौ-नौ प्रत्याशी पंचायत प्रधान पद के दावेदारी कर रहे हैं। इन पंचायतों में प्रधान पद के लिए एक प्रत्याशी की लाटरी खुलने वाली है तो दूसरी ओर दियोल, बजोल, कुठेड़ व कुवारंसी पंचायत में आमने सामने की लड़ाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 जबकि कुलेठ, न्याग्रां, प्रंघाला, सचूंई, सांह व तुंदाह में प्रधान पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला है। इसी तरह उप प्रधान पद के लिए भी खणी में ग्यारह, हड़सर में नौ तो बजोल, दियोल, कुवारंसी व न्याग्रां में उप प्रधान के लिए दो-दो प्रत्याशी मैदान में है जहां पर दो-दो प्रत्याशी आमने-सामने हैं। वहां पर पार्टी के आधार पर चुनाव हो रहे हैं। वहीं जहां पर नौ से दस ग्यारह तक उम्मीदवार मैदान में डटे हैं। वहां पर किसी एक की ही लाटरी खुलने वाली है।




उधर जहां त्रिकोणीय मुकाबला है वहां पर काफी रोचक परिणाम सामने आने वाले हैं। गौर रहे कि उपमंडल की 29 पंचायतों के लिए 26 नवंबर को मतदान होना है। इसमें 29 हजार 889 मतदाता 163 मतदान केंद्रों में अपने मत का प्रयोग करेंगे।
उधर, एसडीएम भरमौर जितेंद्र कंवर का कहना है कि प्रशासन ने चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed