फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   panchyat election

भरमौर पंचायत चुनाव का गरिमा में स्थापित होगा कंट्रोल रूम

Sun, 22 Nov 2015 07:26 PM IST
अभिषेक सोनी/अमर उजाला, भरमौर (चंबा)
अभिषेक सोनी/अमर उजाला, भरमौर (चंबा) Updated Sun, 22 Nov 2015 07:26 PM IST
विज्ञापन
panchyat election

भरमौर में चुनावी प्रक्रिया की पल-पल की अपडेट प्रशासन के पास पहुंचती रहे इसके लिए खंड विकास विभाग भरमौर गरिमा में एक कंट्रोल रूम स्थापित करने जा रहा है। इसके अलावा पुलिस वायरलैस सेट के साथ-साथ एक यूनिट खंड विकास कार्यालय में रहेगी। ऐसे में भरमौर मुख्यालय से दूरदराज के क्षेत्रों में स्थित मतदान केंद्रों से भी अपडेट मिलती रहेगी। अमूमन देखने में आता है कि भरमौर में दूरसंचार व्यवस्था की कमी होने से चुनाव संपन्न होने के घंटों बाद तक अंतिम स्थिति की जानकारी प्रशासन व चुनावी अधिकारियों को नहीं मिल पाती है।

विज्ञापन


ऐसे में अधूरी जानकारी होने से अंतिम नतीजे निकालने में मुश्किल होती है। लेकिन, इस बार चुनाव आयोग ने मतदान का समय दोपहर के तीन बजे तक कर दिया है, तो चुनावी प्रक्रिया समाप्त होने के एक घंटे बाद मतों की गणना करने के भी निर्देश जारी किए हैं। ऐसे में वायरलैस सेट पल-पल की जानकारी कंट्रोल रूम तक मुहैया करवाते रहेंगे। मौजूदा समय में भरमौर में कई ऐसे मतदान केंद्र है जिनमें दूरसंचार की सुविधा नाममात्र की भी नहीं है। इस स्थिति में यह वायरलैस व्यवस्था काफी कारगर साबित हो सकती है।
विज्ञापन


खंड विकास अधिकारी विवेक चौहान ने बताया कि चुनावी प्रक्रिया में दूरसंचार की कमी नहीं आने दी जाएगी। शीघ्र ही सभी मतदान केंद्रों को वायरलैस सिस्टम मुहैया करवा दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed