फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   panchyat election

नोटा पर मतदाताओं की मुहर से भी नहीं बदलेंगे चेहरे

Wed, 18 Nov 2015 07:47 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा Updated Wed, 18 Nov 2015 07:47 PM IST
विज्ञापन
panchyat election

 नोटा यानी उम्मीदवार को नापसंद करने का अधिकार भले ही पंचायत चुनाव में पहली बार मिला हो, मगर इसका कोई खास फायदा मतदाता को नहीं होगा। नोटा की अहमियत मतदान न करने के बराबर ही रहेगी। मतगणना के समय नोटा की गिनती तो होगी, लेकिन उम्मीदवारों पर इसका कोई असर नहीं होगा।

विज्ञापन


भले ही पंचायत में एक तिहाई से ज्यादा लोग नोटा पर मुहर लगा दें। इसके बावजूद चुनाव का परिणाम बाकी बचे मतों से ही होगा। नोटा में मतदाताओं को उम्मीदवारों के भविष्य तय करने का कोई अधिकार नहीं दिया गया है। जबकि उम्मीद यह थी कि नोटा लागू होने के बाद एक तिहाई से ज्यादा मतदाता इसका इस्तेमाल करते हैं तो चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों पर भविष्य में प्रतिबंध लग सकता है।
विज्ञापन


मगर पंचायतीराज विभाग ने चुनाव आयोग से ऐसे कोई दिशानिर्देश न मिलने की बात कही है। नोटा का इस्तेमाल करने वाले मतदाताओं को भड़ास निकालने का इस बार भी कोई फायदा नहीं होगा। विभाग की मानें तो नोटा पर मुहर लगाने के बाद मतपत्र को अन्य मतपत्रों से अलग कर लिया जाएगा और विजेता का फैसला बाकी बचे मतों से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट...
नोटा तय नहीं करेगा उम्मीदवारों का भविष्य : विभाग
उधर, पंचायतीराज विभाग के अधिकारी एमएस नेगी का कहना है कि नोटा के लिए कोई गाइडलाइन नहीं बनी है। नोटा को अलग से गिना जरूर जाएगा लेकिन उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला नोटा से नहीं होगा। नोटा के अलावा जो मत बचेंगे उनकी गिनती होगी और जिसके पास ज्यादा मत होंगे वो चुनाव जीत जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed