फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   one young beated by someone, case

नशे में धुत युवकों ने युवक की कर दी पिटाई

Sat, 27 May 2017 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा। Updated Sat, 27 May 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
one young beated by someone, case
क्राइम

चंबा-जोत मार्ग पर मंगला के पास दो युवकों ने मवेशियों को लेकर जा रहे एक युवक की बुरी तरह पिटाई कर दी। पीड़ित के मुंह और आंख पर गंभीर चोट लगी है।

विज्ञापन

सैफ अली निवासी हलेई शुक्रवार को अपने मवेशियों को लेकर शाम के समय इंदौरा से चमेरा की तरफ जा रहा था। उसी दौरान मंगला के पास दो युवक कार में सवार होकर आए और उसके साथ गालीगलौज करने लगे।
विज्ञापन


गालीगलौज का विरोध करने पर युवकों ने उसे गाड़ी में जबरदस्ती बिठा कर भरियां गांव पहुंचा दिया। यहां युवक को गाड़ी से बाहर निकालकर उसकी बुरी तरह से पिटाई कर दी। पीड़ित युवक के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव में रहने वाले लोग वहां आ पहुंचे। ग्रामीणों ने युवक का बीच बचाव करते हुए पीड़ित को नशे में धुत युवकों के चुंगल से छुड़ाया। साथ ही मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले आरोपी युवक वहां से भाग खड़े हुए। जबकि, पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल चंबा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे भर्ती कर लिया गया। एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि सैफ अली की शिकायत पर दो युवकों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed