फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   one died in rajera

रजेरा में पेड़ से गिरा व्यक्ति, मौत

Sun, 23 Oct 2016 06:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा) Updated Sun, 23 Oct 2016 06:17 PM IST
विज्ञापन
one died in rajera
मामले की जांच करती पुल‌िस। - फोटो : अमर उजाला

चंबा के रजेरा क्षेत्र में पशु चारा एकत्र करने के लिए पेड़ चढ़े व्यक्ति की गिरने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान होशियारा राम पुत्र शोभिया राम (56) साल निवासी गांव खपरा, डाकघर रजेरा के रूप में हुई है।

विज्ञापन


होशियारा राम लोक निर्माण विभाग में बेलदार कार्यरत था। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह होशियारा राम घर के पास ही एक पेड़ पर चढ़ा था। जहां टहनियां काटते समय अनियंत्रित होकर अचानक नीचे आ गिरा।
विज्ञापन


जमीन पर गिरते ही गंभीर रूप से घायल होशियारा राम को परिजन एंबुलेंस के माध्यम से चंबा अस्पताल ले आए। लेकिन यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। उधर सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय चिकित्सालय चंबा के चिकित्सा अधीक्षक जीवानंद चौहान ने बताया कि व्यक्ति के अस्पताल में पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी। पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के हवाले कर दिया गया है। जबकि पुलिस ने इस संबंध में भादंसं की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी वीर बहादुर ने बताया कि पीड़ित परिवार के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। जिसमें उन्होंने पेड़ से गिरने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed