{"_id":"571f9b454f1c1b6907a91536","slug":"one-captured-with-chrus","type":"story","status":"publish","title_hn":"डलहौजी में डेढ़ किलो चरस सहित एक काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डलहौजी में डेढ़ किलो चरस सहित एक काबू
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
Updated Tue, 26 Apr 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
डलहौजी उपमंडल में पुलिस ने चरस के साथ एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जोध सिंह पुत्र चतर सिंह निवासी तंगधार डाकखाना किहार तहसील सलूणी भलई नाला के पास पैदल चल रहा था।
विज्ञापन
नाके पर हेड कांस्टेबल करतार सिंह की अगुवाई में तैनात पुलिस टीम को उस पर शक हुआ व तलाशी लेने पर उससे एक किलो 484 ग्राम बरामद हुई। आरोपी को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। गौरतलब है कि डलहौजी के नए डीएसपी हरीश शर्मा ने पद संभालते ही नशे के व्यापारियों के खिलाफ कड़ी मुहिम छेड़ दी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि चरस तस्करी करना कानून अपराध है व इसकी रोकथाम के लिए इस तरह के अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे।